Eternal एक संग्रहणीय कार्ड गेम है, जो एक भावपूर्ण मायावी दुनिया में खेला जाता है, जहाँ जादुई प्रभावों एवं अन्य अस्त्रों के बीच निरंतर संघर्ष चलता रहता है। यह भी The Gathering, Pokémon Trading Card Game, एवं Yu-Gi-Oh की ही तरह एक बेहतरीन TCG या ट्रेडिंग कार्ड गेम है!
इसमें आपका लक्ष्य अत्यंत स्पष्ट होता है: अपने डेक की मदद से अपने प्रतिद्वंद्वी के लाइफ को 0 तक पहुँचा देना और आप अपने डेक को जितना चाहें उतना अनुकूलित कर सकते हैं। इस गेम में संभावनाएँ असीमित होती हैं और इसीलिए यह आप पर निर्भर करता है कि आप कैसे सही डेक तैयार करें और अपनी जीत सुनिश्चित करें।
इसमें गेम खेलने का तरीका Magic The Gathering से काफी मिलता-जुलता है: अपना पहला चमत्कार हासिल करने के बाद आप प्रत्येक बारी में पाँच उपलब्ध चमत्कारों में से किसी एक का इस्तेमाल करते हुए कार्ड खेलते हैं। इसमें विभिन्न प्रकार के जीव, मंत्र, तात्कालिक जादू, अस्त्र एवं और भी बहुत से प्रभाव होंगे, और प्रत्येक कार्ड में अपनी खूबियाँ और खामियाँ होंगी।
Eternal में सबसे आम कार्ड होते हैं विभिन्न जीव। प्रत्येक में कुछ खास परिमाण में ताकत होती है और प्रतिरोध भी। ये मान ही किसी भी आक्रमण की ताकत को निर्धारित करते हैं, और यह भी कि किसी भी जीव में कितना जीवन बचा है। जब भी कोई जीव आक्रमण करता है, दुश्मन उसके हमले को रोक सकता है यदि कार्ड ने उसी बारी में हमला नहीं किया तो। कार्ड में अलग-अलग प्रकार की क्षमताएँ भी होती हैं, और विशेष शक्तियाँ भी।
Eternal सचमुच एक मज़ेदार कार्ड गेम है, जिसमें आप रोमांचक लड़ाइयों का आनंद ले सकते हैं। यह लगातार विकसित भी होता रहता है और प्रत्येक अपडेट इस मिश्रण में नये कार्ड जोड़ता रहता है। इस एप्प में एक ट्यूटोरियल मोड भी है जिसकी मदद से आप अपना सर्वश्रेष्ठ गेम खेल सकते हैं।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 4.1, 4.1.1 या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
Eternal Card Game के बारे में अभी तक कोई राय नहीं है। पहले व्यक्ति बनो! टिप्पणी